टैग: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन झारखंड से आने वाले एक नेता हैं। वह झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के निर्माण के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन को एक जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी 2024 को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनके इस्तीफे के बाद चंपई सोरन झारखंड के नए सीएम बने हैं। हेमंत सोरेन इससे पहले जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 के बीच भी झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 2010 से 2013 के बीच झारखंड के उपमुख्यमंत्री भी रहे। साथ ही वह 2009 से 2010 के बीच झारखंड से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।