टैग: जी7 शिखर सम्मेलन

G7 शिखर सम्मेलन सात विकसित देशों का एक समूह है। ये देश हैं- कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका। इसे ग्रुप ऑफ सेवन भी कहते हैं। इनकी बैठक हर साल आयोजित होती है। इस शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ सहित कई दुनिया के कई अन्य देश भी अतिथि के रूप में चर्चाओं में हिस्सा लेते हैं। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, आर्थिक मोर्चों, उर्जा नीति, जलवायु परिवर्तन आदि को लेकर मुख्य तौर पर चर्चा होती है। शुरू में यह छह देशों का समूह था और इसकी पहली बैठक 1975 में हुई थी। बाद में कनाडा भी इस ग्रुप में शामिल हो गया और यह जी-7 कहा जाने लगा।