टैग: डिंपल यादव

डिंपल यादव समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वे कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। वह मैनपुरी से भी सांसद रही हैं। डिंपल यादव ने पहली बार 2009 में फिरोजाबाद सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा, हालांकि तब राज बब्बर से उन्हें हार मिली थी। डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से है। साल 1999 में डिंपल और अखिलेश यादव का विवाह हुआ।