टैग: बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की वर्तमान अध्यक्ष मायावती हैं, जो चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। पार्टी का गठन दिवंगत कांशीराम ने 14 अप्रैल 1984 को किया था। इसका चुनाव चिन्ह हाथी है। पार्टी का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश में है। पार्टी का दावा है कि उसका लक्ष्य बहुजन, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचितं जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, उन्हें समाज में उचित स्थान दिलाना है। बसपा के अनुसार वह गौतम बुद्ध, बी.आर. अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, पेरियार ई.वी. रामासामी और छत्रपति शाहूजी महाराज के दर्शन से प्रेरित है।