टैग: आजम खान

आजम खान उत्तर प्रदेश के रामपुर से आने वाले एक राजनेता हैं। उनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है। रामपुर विधानसभा सीट से वे 10 बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे 1996 से 2002 के बीच राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। साल 2019 के आम चुनाव में वे रामपुर से जीत हासिल कर लोकसभा भी एक बार पहुंचे हैं। हालांकि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे विजयी भी रहे लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्हें विधासभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। दरअसल, 2019 के एक हेट स्पीच के मामले में उन्हें कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी। राजनीति में आने से पहले वकील के रूप में काम करने वाले आजम खान का जन्म 1948 में रामपुर में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं।