टैग: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल आरटीआई एक्टिविस्ट और समाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद वह जमशेदपुर में टाटा स्टील से जुड़े। हालांकि जल्द ही उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। इसमें वे सफल भी हुए और और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। साल 2010 में जन लोकपाल बिल को पारित करने के लिए प्रचार करते हुए वे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जुड़े। साल 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारे की अगुवाई में आंदोलन भी चला। हालांकि, इसके बाद हजारे से उनके मतभेद के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हालांकि दिल्ली में शराब घोटाले के लेकर विवादों में है।