टैग: अक्षय यादव

अक्षय यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता हैं और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बार सांसद रहे हैं। उनके पिता रामगोपाल यादव भी सपा के बड़े नेता हैं और राज्यसभा सांसद हैं। अक्षय यादव का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को हुआ। समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव को पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद से टिकट दिया था और उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि साल 2019 में उन्हें इसी सीट पर हार का सामना करना पड़ा।