टैग: आगरा

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह यमुना नदी के किनारे बसा है। यह शहर ताजमहल के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसके अलावा आगरा फोर्ट को भी घूमने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। 2011 जनगणना के आंकड़ों के अनुसार आगरा की जनसंख्या 45 लाख के करीब है। आगरा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र के अंदर पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। आगरा मुगल शासन के दौरान कुछ वक्त के लिए मुगलों की राजधानी भी रही। आगरा एक खास मिठाई पेठा के लिए भी मशहूर है।