टैग: एडोल्फ हिटलर

जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर इतिहास के सबसे क्रूर शासकों में से एक है। हिटलर 1933 में जब जर्मनी की सत्ता पर काबिज हुआ, उसके बाद उसने छह साल में करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी। हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को आस्ट्रिया के वॉन में हुआ था। हिटलर पर दूसरे विश्व युद्ध के आरोप भी लगते हैं। हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मार ली। खुद को मारने से एक दिन पहले उसने इवा ब्राउन से शादी भी की। ब्राउन ने भी साइनाइड की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी।