Hot News
आम आदमी पार्टी (आप, AAP) का गठन अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2011 में हुए जन लोकपाल आंदोलन से जुड़े सहयोगियों द्वारा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के मैदान से उपजी यह पार्टी दिल्ली में लॉन्चिंग के बाद से ही लोकप्रिय हो गई। यह पहली बार दिसम्बर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरी और इसे 28 सीटें मिलीं। ‘आप’ ने तब कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि 49 दिनों के बाद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से प्रचंड 67 सीटें जीत लीं और अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब रही। साल 2020 में हुए चुनाव में भी आप ने बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2022 में आप ने पंजाब में भी बड़ी जीत दर्ज की और 92 सीटें जीतकर सत्ता में आ गई।
दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग…
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल जेल…
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने पार्टी…
दिल्ली: 'आम आदमी पार्टी' से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के…
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के लिए चुनावी शंखनाद करते हुए…
दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 'आम आदमी पार्टी'…
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू)…
अरविंद केजरीवाल का भारतीय राजनीति में आना एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट था।…
Sign in to your account