Friday, October 17, 2025
Homeसाइंस-टेकअंतरिक्ष से हिमालय, भारत के छोटे-बड़े शहर कैसे दिखते हैं? सुनीता विलियम्स...

अंतरिक्ष से हिमालय, भारत के छोटे-बड़े शहर कैसे दिखते हैं? सुनीता विलियम्स ने सब बताया

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, इस पर विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान हिमालय, मुंबई और गुजरात के समुद्री तट कैसे दिखाई देते हैं।  

गौरतलब है कि सुनीती विलियम्स और बुच विल्मोर बीते नौ महीनों से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में फंसे थे। दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों की हाल ही में धरती पर वापसी हुई है। उनसे जब पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उनका जवाब था – अद्भुत। सुनीता विलियम्स ने हिमालय को लेकर भी जवाब दिया कि वह उसके दृश्यों से मोहित हो गईं। 

विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “जब भी हम हिमालय पर गए, बुच को अविश्वसनीय तस्वीरें मिलीं, यह अद्भुत है।” वह दृश्यों को देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से भारत का नजारा उन्हें उनकी विरासत से जुड़े रहने का अहसास कराता है।

विलियम्स अक्सर अपनी भारतीय विरासत को साझा करने के लिए जानी जाती हैं। वह हिमालय के लुभावने दृश्यों से विशेष रूप से मोहित हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे, हर बार जब आईएसएस पर्वत श्रृंखला के ऊपर से गुजरता था, तो उनके अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर आश्चर्यजनक तस्वीरें खींचते थे।

इसके अलावा, विलियम्स ने बताया कि रात के वक्त रोशनी में भारत के बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों को देखना एक अलग अनुभव की अनुभूति प्रदान करता है। उनके अनुसार, यह अनूठा दृष्टिकोण वास्तव में “अविश्वसनीय” था।

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री ने जल्द ही ‘अपने पिता के देश’ भारत आने की इच्छा जताई। विल्मोर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने भारत की यात्रा पर चर्चा की। विल्मोर से बात करते हुए, दोनों ने अपने साथियों को भारत घुमाने ले जाने पर मजाक किया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “आप थोड़े अलग दिख सकते हैं। कोई बात नहीं। हम आपको कुछ मसालेदार भोजन खिलाएंगे।”

विलियम्स ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान देने की इच्छा भी जताई और कहा कि वह अपने अनुभव साझा करना चाहती हैं और देश की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मैं इसका हिस्सा बनना और उनकी मदद करना पसंद करूंगी।”

(आईएएनएस से इनपुट के साथ)

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा