6 गेंदों पर 6 छक्के मारने वाले कौन है दीपेंद्र सिंह ऐरी? जानें उनके जीवन और करियर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

एडिट
Who is nepalese Deependra Singh Airi who hit 6 sixes in 6 balls Know some interesting things about his life and career

दीपेंद्र सिंह ऐरी (फोटो सोर्स इंस्टाग्राम @dipendraairee45)

Dipendra Singh Airee: नेपाली क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ छह गेंद पर छह छक्के मारकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने एसीसी मेन्स टी20आई प्रीमियर कप 2024 कतर के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 21 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए है।

ऐरी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में छह छक्के मारने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले दो और खिलाड़ियों ने यह कारनामा कर दिखाया है।

कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी?

नेपाल के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी का जन्म 24 जनवरी 2000 को नेपाल के कंचनपुर में हुआ था। वे बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखते थे।

उन्हें क्रिकेट के बारे में जानकारी उनके परिवार से मिली थी जो इस खेल को काफी पसंद करते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भीमदत्त नगर के कॉस्मोपॉलिटन इंग्लिश मीडियम स्कूल से की है।

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने राष्ट्रीय टीम में अपनी पहचान बनाने से पहले विभिन्न जूनियर स्तरों पर अपने खेल को दिखाया था और फिर धीरे-धीरे उन्हें सफलता मिलती रही थी।

ऐरी को दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति और ऑफ-ब्रेक गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। वे काफी अच्छा फिल्डिंग करते हैं और अपने शानदार कैच और रन-आउट के चलते अपनी टीम को कई बार जीत दर्ज करवाई है।

युवराज सिंह का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं ऐरी

दीपेंद्र ने टी20 इंटरनेशनल में कतर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के मारे थे।

यही नहीं कीरोन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ छह छक्के जड़े थे। 13 अप्रैल को कतर के खिलाफ खेले गए मैच में ऐरी ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और सात गगनचुंबी छक्कों लाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article