रोहित शर्मा क्या चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं! मुंबई इंडियंस में क्या चल रहा है?

एडिट
Mumbai: Playes of Royal Challengers Bengaluru and Mumbai Indians during a practice session

Mumbai: Playes of Royal Challengers Bengaluru and Mumbai Indians during a practice session

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले इन दिनों चल रहे हैं। इस बीच बार-बार रोहित शर्मा का जिक्र जरूर आ रहा है। पिछले साल दिसंबर में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की नियुक्ति कर दी गई। इसके बाद वाद- विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फैंस बंटे नजर आए। पांड्या ने गुजरात टायटंस से अलग होकर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी की है और कप्तान बन गए। ऐसे में सवाल उठने लगे कि रोहित शर्मा का क्या होगा।

आईपीएल के इतिहास के सफलतम कप्तानों में भी रोहित शर्मा गिने जाते हैं। ऐसे में फिर आखिर कप्तान बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी कई तरह की अटकलें चल रही हैं तो कई इन कदमों को उनकी संभावित विदाई के तौर पर भी देख रहे हैं। इन सबके बीच एक कयास ने सभी को चौंका दिया है कि रोहित शर्मा अब चेन्नई सुपरकिंग्स का दामन थाम सकते हैं।

सीएसके में शामिल होंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा को लेकर जारी तमाम चर्चाओं के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बियरबाइसेप्स (BeerBiceps)पॉडकास्ट के एक हालिया एपिसोड के दौरान इस अनुमान पर जोर दिया कि ये दमदार खिलाड़ी सीएसके के रूख कर सकता है। यहां से चर्चा और गर्म हो गई।

वॉन ने कहा, 'क्या वह (रोहित शर्मा) चेन्नई जाएंगे? धोनी की जगह लेंगे? ऋतुराज गायकवाड़ इस साल सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं और यह अगले साल रोहित के लिए पद संभालने का एक तरीका हो सकता है। मैं उन्हें चेन्नई में देख रहा हूं।'

इस पॉडकास्ट के होस्ट रणवीर अलाहबादिया ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह एमआई के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला होगा। यह भयानक होगा। मुझे उसके (सनराइजर्स) हैदराबाद जाने पर कोई आपत्ति नहीं होगी, वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला है, इसलिए यह रोमांचक होगा।'

वॉन की टिप्पणियों पर फैंस की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी आईं। इनमें से कुछ ने रोहित के मुंबई इंडियंस से जाने की संभावना पर निराशा व्यक्त की। पांच-पांच आईपीएल खिताब जीतने वाली एमआई और सीएसके के बीच हमेशा से मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती रही है।

वैसे यह भी सच्चाई है कि सीएसके की सफलता के धुरी रहे महेंद्र सिंह धोनी कभी भी लीग क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में सीएसके को एक अच्छे कप्तान की जरूरत है। इसी क्रम में पूर्व में रवींद्र जडेजा को भी सीएसके का नेतृत्व दिया गया था लेकिन सफल नहीं रहे। इस बार सीएसके ने गायकवाड़ को कमान दी है।

'रोहित शर्मा को वापस कप्तान बनाया जाना चाहिए'

बहरहाल, इसी पॉडकास्ट में वॉन ने मुंबई इंडियंस में जारी नेतृत्व को लेकर दुविधा पर भी अपने विचार साझा किए और रोहित को कप्तानी बरकरार रखने की वकालत की। वॉन ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से रोहित की कप्तानी करता। इस बीच, बताते चलें कि रोहित शर्मा की चमक हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में भी मैदान पर जारी है। उन्होंने पांच मैचों में 167.74 की शानदार स्ट्राइक रेट से 156 रन अब तक इस सीजन में बनाए हैं। लीग में मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत के बावजूद, रोहित अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वजह से भी फ्रेंचाइजी के भीतर उनकी भूमिका को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article