आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मु्काबले में एक बार फिर से इसकी चर्चा होने लगी।
इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से जीत दर्ज की। ऐसे में धोनी की फॉर्म को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे। धोनी ने इस मुकाबले में 26 गेदों में 30 रन बनाए। हालांकि, धोनी ने एक पॉडकास्ट में रिटायरमेंट पर जारी चर्चाओं को खारिज किया है। धोनी के जवाब के साथ ही रिटायरमेंट पर रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।
43 साल का हूं
धोनी की यह बातचीत पॉडकास्टर राज शमानी के साथ हुई है। इस बातचीत में धोनी ने कहा कि वह अपने रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं सोच रहे हैं। इसके साथ ही धोनी ने कहा कि यह सोचने के लिए उनके पास 10 महीने हैं।
पॉडकास्ट में धोनी ने कहा "मैं अभी भी साल में एक बार आईपीएल खेल रहा हूं। इस आईपीएल संस्करण के अंत तक मैं 43 का हूं, मैं जुलाई में 44 का होउंगा। इसलिए मेरे पास यह निर्णय लेने के लिए 10 महीने का समय है कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं और यह निर्णय मैं नहीं लेने जा रहा हूं, यह मेरा शरीर है कि आप खेल सकते हैं या नहीं।"
इस सीजन आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को अपनी विकेट कीपिंग से प्रभावित किया है। इसके साथ ही धोनी ने 43 की उम्र में अपनी जबरदस्त फिटनेस भी दिखाई है। हालांकि बैट से उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन फिर भी छक्के-चौके लगाते देखे जा सकते हैं। धोनी मैदान पर अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं और विकेट के पीछे इसी फुर्ती से पलक झपकते ही बल्लेबाज को स्टंपिंग कर देते हैं।
हालांकि धोनी इस सीजन में चार मैचों में एक बार आउट हुए हैं लेकिन एक भी मुकाबले में जीत नहीं दिला सके हैं।