SEBI Assistant Manager Recruitment: सेबी ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 110 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन 30 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है। वहीं, इसके लिए फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 28 नवंबर ही है।
SEBI की असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती हेतु सामान्य, कानूनी, आईटी, रिसर्च, आधिकारिक भाषा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग फील्ड में भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।
SEBI Assistant Manager भर्ती के लिए क्या है योग्यता?
SEBI Assistant Manager भर्ती के लिए अलग-अलग क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है। इनके बारे में बात करेंगे।
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) – इस पद हेतु 56 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित ब्रांच में मास्टर्स डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा लॉ या इंजीनियरिंग में भी बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) – इस पद के लिए 20 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री अनिवार्य है।
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) – इस पद के लिए 22 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लिकेशन या आईटी में पीजी अनिवार्य की गई है।
असिस्टेंट मैनेजर (रिसर्च) – इस पद के लिए 4 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
असिस्टेंट मैनेजर (आधिकारिक भाषा) – इस पद के लिए कुल 3 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए योग्यता हिंदी में मास्टर डिग्री या ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन एक विषय में होना चाहिए। इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कॉमर्स में मास्टर डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी एक विषय के रूप में होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) – इस पद के लिए 2 रिक्तियां हैं। इसमें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है।
असिस्टेंट मैनेजर (सिविल इंजीनियरिंग) – इस पद के लिए 3 रिक्तियां हैं। इसके लिए सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक की डिग्री अनिवार्य है।
क्या है आवेदन शुल्क?
सेबी की इस भर्ती हेतु अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। इसके तहत अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
इसके साथ ही अभ्यर्थियों को इसके लिए 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट, क्रेडिट या फिर अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे।
इस भर्ती हेतु परीक्षा का पहला चरण 10 जनवरी को होगा। परीक्षा से कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं, इसके लिए दूसरे चरण की परीक्षा 21 फरवरी को होगी।
ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु किसी क्षेत्र की योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो सेबी की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/sebisep25/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

