Microsoft के नक्शेकदम पर चली Intel, 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की बना रही योजना

Semiconductor निर्माता कंपनी Intel कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। 2024 में भी कंपनी ने 15,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। Microsoft भी इस महीने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

intel plans to layoff 5000 employees after tech giant microsoft

Intel 5,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी Photograph: (आईएएनएस)

IT सेक्टर में इन दिनों बड़े पैमाने पर छंटनी का दौर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी महीने दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। वहीं, अब सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी इंटेल (Intel) ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अमेरिका के चार राज्यों में 5,000 से ज्यादा छंटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी के इतिहास में यह सबसे बड़ी छंटनी होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी के नए सीईओ लिप-बू टैन के नेतृत्व में कंपनी की पुनर्गठन योजना का हिस्सा बताई जा रही है। 

Intel घाटे की भरपाई के लिए उठा रही कदम

कंपनी अपने भारी घाटे की भरपाई के लिए ऐसा कदम उठा रही है। कंपनी इन दिनों में बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है। कंपनी इसके लिए लागत में कटौती के उपाय कर रही है जिसमें एक उपाय यह भी है। कंपनी प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को जल्द ही नोटिस भेजने की योजना बना रही है। इन कर्मचारियों को नौ हफ्तों तक वेतन और अन्य लाभ मिलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - Microsoft ने की दूसरी सबसे बड़ी छंटनी

मैन्युफैकचरिंग ड्राइव की रिपोर्ट के अनुसार, इंटेल की छंटनी का असर सबसे ज्यादा असर कैलिफोर्निया और ओरेगन के कर्मचारियों पर पड़ सकता है। इसके अलावा एरिजोना और टेक्सास के कर्मचारियों पर भी असर पड़ेगा। 

कैलिफोर्निया, ओरेगन में ज्यादा होगी छंटनी

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने ओरेगन में छंटनी की संख्या करीब चार गुना तक बढ़ी दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी यहां पर अब 2,392 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। जबकि पहले यह संख्या 500 के करीब थी। 

वहीं, कैलिफोर्निया में करीब 1,935 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। इसी तरह एरिजोना और टेक्सास में भी 600 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी होने की संभावना है 

कंपनी की इस छंटनी का असर कई विभागों के कर्मचारियों पर पड़ेगा। इसका असर क्लाउड सॉफ्टवेयर, निर्माण इकाई और चिप डिजाइन के इंजीनियरों पर पड़ेगा। वहीं, बिजनेस हेड जैसे कई अधिकारियों को भी छंटनी का सामना करना पड़ सकता है। 

इसके अलावा ह्यूमन रिसोर्स, मार्केटिंग जैसे बैकएंड पर काम करने वाले पदों पर भी पड़ सकता है। इससे पहले साल 2024 में भी कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए 15,000 कर्मचारियों की कटौती की थी। ऐसे में दो साल के अंदर कंपनी 20 हजार से अधिक पदों पर छंटनी कर रही है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article