Homeमनोरंजनसंजय दत्त की वह अनोखी फैन जो उनके लिए छोड़ गईं थी...

संजय दत्त की वह अनोखी फैन जो उनके लिए छोड़ गईं थी 72 करोड़ की संपत्ति?

मुंबईः संजय दत्त फिल्मी दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। अभिनेता संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। आज भी जब वह कहीं जाते हैं तो उनके प्रति लोगों की दीवानगी देखते बनती है। हालांकि संजय दत्त की एक अनोखी फैन भी हुई जिन्होंने अपनी मृत्यु से पहले सारी संपत्ति संजय दत्त के नाम कर दी थी।

यह संपत्ति 72 करोड़ रूपये की बताई जा रही है। संजय के नाम अपनी सारी संपत्ति कर देने वाली फैन का नाम निशा पाटिल है। निशा की मृत्यु साल 2018 में हो गई थी। 

संजय दत्त हो गए थे हैरान

इस अनोखी फैन के बारे में संजय दत्त को जानकारी तब मिलती है जब साल 2018 में उनके पास पुलिस का फोन आता है। संजय के पास यह फोन निशा की मृत्यु के अगले दिन आता है। संजय को बताया जाता है कि वह उनके नाम अपनी 72 करोड़ की संपत्ति छोड़ गई हैं।

निशा ने इसके लिए बैंको को भी लिखा था कि उनकी सारी संपत्ति संजय दत्त को हस्तांतरित कर दी जाए। संजय यह खबर सुनकर चौंक गए थे। 

संजय दत्त के वकील ने इस बारे में बताया कि वह कभी इस संपत्ति पर दावा करने के हक में नहीं रहे। संजय कभी निशा से मिले भी नहीं थे। संजय ने इस बारे में कहा था कि वह इससे अभिभूत थे और इस पर चर्चा करना पसंद भी नहीं करते थे।

साउथ सिनेमा में भी जमाई धाक 

संजय दत्त ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है बल्कि साउथ सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। बीते साल संजय दत्त दो फिल्मों में नजर आए थे। इनमें के.जी.एफ. चैप्टर 2 और विजय थलापति की लियो शामिल है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की कुल संपत्ति करीब 295 करोड़ रूपये है और वह एक फिल्म के लिए करीब आठ से 15 करोड़ के बीच चार्ज करते हैं। 

अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version