Friday, October 17, 2025
Homeविश्वRussia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेनी नागरिक बस पर किया हमला, नौ की...

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेनी नागरिक बस पर किया हमला, नौ की मौत

कीवः रूसी ड्रोन ने यूक्रेन की एक नागरिक बस को निशाना बनाया जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, रूस द्वारा यह हमला यूक्रेन के उत्तरी सूमी क्षेत्र में किया गया। शनिवार को हुए हमले में चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। 

इस संबंध में यूक्रेन के सूमी क्षेत्र के सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर एक बयान साझा करते हुए इसे नागरिकों पर किया गया “निंदनीय हमला” बताया है। यूक्रेन की बस पर यह हमला बिलोपिलिया शहर के पास हुआ। यह बस सूमी की ओर जा रही थी। सैन्य प्रशासन ने कहा कि इस बस को रूस द्वारा निशाना बनाया गया। 

रूस-यूक्रेन के बीच हुई वार्ता

गौरतलब है कि शुक्रवार को दोनों देशों के बीच तीन वर्षों से जारी युद्ध के बीच पहली बार सीधी वार्ता हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद यह हमला हुआ है। शुक्रवार को हुई इस बैठक में भी कोई  नतीजा नहीं निकला। यह बैठक इस्तांबुल में हुई।

इस बैठक में दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमति व्यक्त की। हालांकि, युद्ध विराम को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस दौरान दोनों देशों ने आगे युद्धविराम को लेकर बातचीत में प्रतिबद्धता जताने की बात कही थी। 

इस वार्ता के बाद कीव ने कहा कि वह संघर्ष को रोकने के लिए “बिना शर्त युद्धविराम” की मांग कर रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन के लाखों लोग निर्वासित हो चुके हैं। 

हालांकि, मॉस्को इस पर सहमत नहीं है। ऐसे में दोनों पक्षों की ओर से 1000-1000 कैदियों की रिहाई की बात हुई है। वहीं, यूक्रेन की तरफ से मुख्य बातचीतकर्ता रक्षा मंत्री रुस्तम उमरेव ने कहा कि इसका अगला कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बातचीत होगी। 

Russia-Ukraine War

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच इस संघर्ष को लेकर एक बैठक की जरूरत बताई है। 

ज्ञात हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध 22 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था और इस साल फरवरी में इस युद्ध को तीन साल हो गए हैं। अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप यह दावा करते थे कि वह युद्धविराम जल्द से जल्द करवा देंगे। हालांकि 20 जनवरी को सत्ता में वापसी के बाद से अब तक करीब चार महीने बीत चुके हैं लेकिन युद्धविराम पर किसी तरह की सहमति नहीं बन सकी है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा