Homeभारतराहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के खिलाफ चलाया अभियान, नंबर जारी कर...

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ चलाया अभियान, नंबर जारी कर समर्थन की अपील की

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हुए एक नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है – पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।”

हमारा समर्थन करें: राहुल गांधी

उन्होंने आगे लिखा, “आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें। लिंक (राहुल ने एक लिंक शेयर किया है) पर जाएं या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें। ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।”

अपनी पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि हम वोट चोरी को उजागर करें। इस कैंपेन का पूरा समर्थन कीजिए। हमारी वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी और डेटा उपलब्ध है। आप इस मूवमेंट में शामिल होइए और जो वोट चोरी की जा रही है, उसे रोकने का काम कीजिए।”

वोट चोरी के आरोप

उल्लेखनीय है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बोल रहा हूं।

हालांकि, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को भ्रामक, तथ्यहीन और धमकाने वाला बताया है।

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की डिनर डिप्लोमेसी भी सुर्खियों में है। सूत्रों की मानें तो इंडिया ब्लॉक के सांसदों को खड़गे ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इसे विपक्षी गठबंधन के बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ मोर्चा बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी की फीड द्वारा प्रकाशित है। इसका शीर्षक बोले भारत न्यूज डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version