Sunday, November 16, 2025
Homeभारतपंजाबः फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, भाजपा...

पंजाबः फिरोजपुर में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने कहा – समानांतर सरकार चला रहे हैं गैंगस्टर

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बेटे की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के रविवार, 16 नवंबर को बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया। वहीं भाजपा ने इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

मारे गए युवक की पहचान 32 वर्षीय नवीन अरोड़ा के रूप में हुई है। द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा आरएसएस से बीते कई वर्षों से जुड़े थे।

अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोली

यह घटना 15 नवंबर को हुई जब डॉ. साधु चंद चौक के पास स्थित अपनी दुकान से घर की ओर जा रहे थे।

दो अज्ञात युवा हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और नवीन के ऊपर फायरिंग कर दी और भाग गए। नवीन को बाद में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि नवीन अरोड़ा की हत्या ने एक बार फिर से आप सरकार की कानून-व्यवस्था में विफलता को उजागर किया है।

यह भी पढ़ें – मैं गंदी हूं…पिता को गंदी किडनी लगवा दी…’ पार्टी छोड़ने के बाद फिर बिफरीं रोहिणी आचार्य

उन्होंने आगे लिखा कि राज्य में गैंगस्टर समानांतर सरकार चला रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं और पंजाब को बेसहारा छोड़ गए हैं। आज पंजाब के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

इस हत्या ने आरएसएस कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों के बीच आक्रोश फैल गया है। रविवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों ने हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने क्या कहा?

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता हीरा सोढ़ी ने कहा कि रविवार को बाजार आंशिक रूप से बंद रहते हैं लेकिन आज दुकानदारों ने उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं, आरएसएस के वरिष्ठ नेता अश्वनी धवन ने भी अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, जैसे ही मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने हालांकि अभी तक हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभा चुनाव में विश्व बैंक 14,000 करोड़ रुपये हुआ इस्तेमाल, प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा

वहीं, फिरोजपुर (शहरी सीट) से विधायक रणबीर सिंह भुल्लर भी परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे और आोरपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि नवीन अरोड़ा की हत्या ने न केवल अरोड़ा परिवार को बल्कि पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया “भाजपा इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी क्योंकि ये अपराध रोज़ हो रहे हैं और सरकार इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।”

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

प्रताप दीक्षित on कहानीः प्रायिकता का नियम
डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा