Thursday, October 16, 2025
Homeभारत11 डुबकी, 108 मंत्रों का जाप; पीएम मोदी के महाकुंभ स्नान को...

11 डुबकी, 108 मंत्रों का जाप; पीएम मोदी के महाकुंभ स्नान को लेकर पंडित राजेश कुमार तिवारी ने क्या कहा?

प्रयागराजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने गंगा पूजन किया।  

पंडित राजेश कुमार तिवारी (आचार्य तीर्थ पुरोहित (प्रयागराज) ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संगम के त्रिवेणी घाट पर स्नान किया। उन्होंने 11 डुबकी लगाई और 108 मंत्रों का जाप किया। नजरा बहुत अद्भुत था। पीएम मोदी ने देश और जनकल्याण के लिए पूजा अर्चना की। इस मौके पर सीएम योगी भी उनके साथ थे। पीएम मोदी ने हम लोगों के साथ पूजा की।

 Rajesh Kumar Tiwari
पंडित राजेश कुमार तिवारी। फोटोः IANS

 

‘पीएम मोदी के आने से किसी को परेशानी, असुविधा नहीं हुई’

पीएम मोदी के आने से यहां पर किसी को कोई असुविधा या परेशानी नहीं हुई। त्रिवेणी संगम में पीएम मोदी ने स्नान किया और पूजा की। इस दौरान बराबर स्नान चलता रहा। आज अष्टमी का दिन है। साल 2019 में भी पीएम मोदी यहां आए थे, तब भी अष्टमी का दिन था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वभाव ही उन्हें सभी नेताओं से अलग बनता है। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद भी वह गंगा स्नान के लिए यहां पर पहुंचे। उन्होंने सनातन धर्म की उन्नति के लिए पूजा अर्चना की। वह अपने साथ कुछ सामान लेकर आए थे, जिसे उन्होंने गंगा में प्रवाहित किया। उसमें फल, दही समेत कई अन्य चीजें शामिल थीं।

पीएम ने सभा को संबोधित किया

स्थानीय निवासी रामसकल तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि महाकुंभ में पीएम मोदी और सीएम योगी आए थे। उन्होंने स्नान और पूजा पाठ किया। यहां पूरी सभा लगा थी, यहां पर उन्होंने सभी को संबोधित किया और इसके बाद चले गए।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ का माहपर्व चल रहा है। इसलिए पीएम मोदी यहां आए और स्नान किया और चले गए। उनके आने के किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। बहुत शांति से स्नान हुआ। तिवारी ने तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों अच्छे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस फीड द्वारा प्रकाशित है। शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा