Saturday, October 18, 2025
Homeभारतमध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत,...

मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, कैसे हुआ हादसा? मुआवजे का ऐलान

भोपालः मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सागर जिले के रहली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुर क्षेत्र में सावन के महीने के कारण बच्चे कच्ची मिट्टी से हरदौल मंदिर के पास शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे नौ बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रहली क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

मोहन यादव ने आगे लिखा,  भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ओम शांति।।

रीवा में भी एक दिन पहले ऐसा ही हुआ था हादसा

इससे पहले, 3 अगस्त को रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर मकान की दीवार गिरने से चार की मौत हो गई थी। हादसा तब हुआ जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में पांच बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चे सनराइज पब्लिक स्कूल के थे और घर जा रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई।

अनिल शर्मा
अनिल शर्माhttp://bolebharat.com
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में उच्च शिक्षा। 2015 में 'लाइव इंडिया' से इस पेशे में कदम रखा। इसके बाद जनसत्ता और लोकमत जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला। अब 'बोले भारत' के साथ सफर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा