Homeभारतकर्नाटकः पूर्व डीजीपी की घर में हत्या, शक के घेरे में पत्नी

कर्नाटकः पूर्व डीजीपी की घर में हत्या, शक के घेरे में पत्नी

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपने घर पर मृत पाए गए। उनकी आयु 68 वर्ष थी। उनकी हत्या के पीछे उनकी पत्नी संदिग्ध मानी जा रही हैं। उनकी मौत की पुष्टि पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने की। शाम करीब साढ़े पांच बजे ओम प्रकाश को खून से लथपथ पाया गया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि उनकी हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी ने की है। उनके शरीर पर लगी चोंटे चाकू के निशान जैसी लगती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं, इस संबंध में एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “हमें अभी गवाहों से बात करनी है। एक बार हमें विस्तृत जानकारी मिल जाएगी तो हम घटना पर टिप्पणी कर सकेंगे। ” 

घटना के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे हैं। इस संबंध में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रकाश की पत्नी ने एक व्हाट्सऐप संदेश साझा किया था जिसमें कहा गया था कि उसका पति घर में बंदूक लेकर घूम रहा था और उसे मारने का इरादा रखता था। 

अधिकारी ने यह भी बताया कि ऐसा संदेह वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी, हालांकि इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है। पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी से पुलिस की पूछताछ जारी है। 

ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कर्नाटक पुलिस में डीजीपी और आईजीपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। साल 2015 में उन्हें कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था। 

अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version