Homeमनोरंजनकंगना रनौत को 2021 के मानहानि मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से झटका,...

कंगना रनौत को 2021 के मानहानि मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

चंडीगढ़: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने एक मानहानि मामले को रद्द करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना के एक ‘एक्स’ पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने बुजुर्ग महिला मोहिंदर कौर की तस्वीर पर टिप्पणी की थी। साल 2021 में केस दर्ज कराया गया था। 

मोहिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसे कंगना ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। साल 2021 में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मोहिंदर कौर की तस्वीर का जिक्र करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को मोहिंदर कौर ने अपमानजनक माना और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बठिंडा में कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया।

कंगना ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दिया था हवाला

कंगना ने इस केस को रद्द करने की मांग करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनकी दलील थी कि उनका ‘एक्स’ पोस्ट अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में था और इसमें मानहानि का कोई इरादा नहीं था।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद कंगना की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने माना कि मानहानि का मामला प्रथम दृष्टया बनता है और इसे रद्द करने का कोई आधार नहीं है। इस फैसले के बाद कंगना को मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

मोहिंदर कौर के वकील ने कहा कि यह फैसला न केवल उनके लिए, बल्कि उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो सोशल मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से प्रभावित होते हैं।

कंगना के खिलाफ कई जगहों पर हुई थी कानूनी शिकायत

किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए विवादित टिप्पणी की थी। आंदोलन में शामिल लोगों को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया था।

बठिंडा में ही नहीं, कंगना रनौत के विवादित बयान के कारण कई जगहों पर उनके खिलाफ कानूनी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। बुलंदशहर और आगरा की कोर्ट में किसानों ने महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version