लखनऊः उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। इसके तहत 28,138 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन अगले महीने से कर सकेंगे। ये भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड द्वारा की जाएगी।
इस भर्ती में सब इंस्पेक्टर (एसआई), कांस्टेबल, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सब इंस्पेक्टर लेखा एवं गोपनीय तथा रेडियो सहायक परिचालक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
कांस्टेबल के पदों पर सर्वाधिक भर्ती
इन पदों के लिए सबसे ज्यादा पद कांस्टेबल के निकाले गए हैं। इसके लिए 19,920 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनकी भर्ती के लिए सीधी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, उपनिरीक्षक यानी एसआई के 4,543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है।
इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1,153 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। यह ग्रेड-ए की भर्ती है।
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है, जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) March 27, 2025
उपनिरीक्षक लेखा एवं गोपनीय के लिए 345 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 345 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी।
हालांकि, इसके लिए अभी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
इस नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता और अन्य जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी।