नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लेक्चरर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 सितंबर तय की गई है।  

इस भर्ती के तहत लेक्चरर के विभिन्न विषयों के साथ-साथ पब्लिक प्रोसिक्यूटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में जानेंगे किस पद के लिए क्या योग्यता है। 

किस पद के लिए क्या योग्यता है?

असिस्टेंट पब्लिक प्रोसीक्यूटर - इस भर्ती के लिए 19 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी अनिवार्य है। 

पब्लिक प्रोसीक्यूटर - इस पद के लिए 25 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इसके लिए भी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही बार में कम से कम 7 साल का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव क्रिमिनल मामलों में होना चाहिए। 

लेक्चरर बॉटनी - इस पद के लिए 8 रिक्तियां हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बॉटनी में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री भी मांगी गई है।

लेक्चरर केमिस्ट्री - इस पद के लिए भी 8 रिक्तियां हैं। न्यूनतम योग्यता केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री के साथ बी.एड की डिग्री भी अनिवार्य है। 

लेक्चरर इकॉनमिक्स - इस पद के लिए 2 रिक्तियां हैं और न्यूनतम योग्यता इकॉनमिक्स में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री अनिवार्य है। 

लेक्चरर इतिहास - इस पद के लिए 3 रिक्तियां हैं। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए इतिहास में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री अनिवार्य है। 

लेक्चरर होम साइंस - इस पद के लिए 1 पद खाली है। इसके लिए भी योग्यता होम साइंस में मास्टर्स की डिग्री के साथ बी.एड की डिग्री मांगी गई है। 

लेक्चरर फिजिक्स - इसके लिए 6 पद खाली हैं और आवेदन करने की योग्यता फिजिक्स में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री अनिवार्य है। 

लेक्चरर साइकोलॉजी - इसके लिए भी एक पद पर आवेदन मांगा गया है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता साइकोलॉजी में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री मांगी गई है। 

लेक्चरर सोसियोलॉजी - इसके लिए 3 पदों पर रिक्तियां मांगी गई हैं। आवेदन करने की योग्यता सोसियोलॉजी में मास्टर्स के साथ बी.एड की डिग्री मांगी गई है। 

लेक्चरर जूलॉजी - इस भर्ती के लिए 8 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने की योग्यता जूलॉजी में मास्टर्स डिग्री के साथ बी.एड की डिग्री मांगी गई है। 

ऐसे में अगर रोजगार की तलाश में हैं और भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क कुछ नहीं रखा गया है। 

आवेदन शुल्क डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग या यूपीआई माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम में भी यह सुविधा दी गई है।