इसरो ने इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती Photograph: (ग्रोक)
नई दिल्लीः इंडियन स्पेस रिसर्ज आर्गनाइजेशन (इसरो) ने साइंटिस्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 39 पदों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 24 जून से शुरू हुए हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई है। ऐसे में अगर वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह भर्ती एक बेहतर मौका है।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। इसके साथ ही इस भर्ती से संबंधित एक अधिसूचना भी जारी की गई है जिसमें आयु को लेकर कुछ छूट का प्रावधान है। ऐसे में आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
किस ट्रेड में कितने पदों पर आवेदन?
इस भर्ती के तहत साइंटिस्ट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही साइंटिस्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य स्ट्रीम में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
साइंटिस्ट इंजीनियर (सिविल) - इस पद के लिए कुल 18 पदों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री मांगी गई है। आवेदन करने के लिए 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
साइंटिस्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - इस पद के लिए 10 पदों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री मांगी गई है। इसमें 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
साइंटिस्ट इंजीनियर (रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग) - इसके तहत कुल 9 पदों पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए मैकेनिकल इंजीनियर में एयर कंडीशनिंग या इससे संबंधित कोई विषय होना चाहिए। इसमें बी.टेक या बी.ई की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही 65 प्रतिशत अंक भी अनिवार्य हैं।
साइंटिस्ट इंजीनियर (आर्किटेक्चर) - इसके लिए एक पद खाली है। मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन एग्रिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है और इसमें 65 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं।
साइंटिस्ट इंजीनियर (सिविल) - इसके लिए भी एक पद खाली है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री मांगी गई है। इसमें कम से कम 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
इस पद पर आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये रखा गया है। हालांकि, आवेदन करने के बाद एससी, एसटी, दिव्यांगजनों और महिला अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क पूरा रिफंड हो जाएगा। इसके अलावा सभी अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये वापस किए जाएंगे।