हैदराबादः आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और मनोरंजन मिशन के तहत विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके तहत आंध्र प्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाएगी। सरकार की तरफ से 6881 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

इन पदों पर आवेदन पांच फरवरी से शुरू हो रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी है। जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 399 रूपये है। वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 299 रूपये है। उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

अलग-अलग पदों पर निकली वैंकेंसी का ब्यौरा निम्नवत है- 

मल्टी टास्किंग ऑफिशियल - इस पद के लिए 862 रिक्तियां हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इसके साथ ही मल्टीटास्किंग में कम से कम दो साल का अनुभव अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद के लिए मासिक वेतन 23,450 रूपये निर्धारित किया गया है। 

डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर - इस पद के लिए 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) है। इसके लिए एक साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष है तो वहीं अधिकतम आयु 43 वर्ष है। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर पद के लिए मासिक वेतन 36,760 रुपये रखा गया है। 

अकाउंट ऑफिसर- इस पद के लिए 140 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए योग्यता परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु 43 वर्ष है। इस पद के लिए वेतन 27,450 रूपये रखा गया है। 

टेक्निकल असिस्टेंट- इस पद के लिए 198 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए या फिर 6 महीने का डीसीए (डिप्लोमा इन कम्पयूटर एप्लिकेशन) होना चाहिए। इसके साथ ही कम्पयूटर टाइपिंग, डेटा एंट्री, एम.एस ऑफिस की जानकारी रखने वाले भी लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है तो वहीं अधिकतम आयु 43 वर्ष है। इस पद के लिए 30,750 रूपये वेतन निर्धारित किया गया है। 

डेटा मैनेजर - डेटा मैनेजर के पद पर 383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता किसी भी विषय में स्नातक के साथ-साथ कम्पयूटर टाइपिंग में दक्षता, रिपोर्ट निर्माण, डेटा एंट्री और एम.एस. ऑफिस के जानकारी रखने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए डेटा मैनेजर के पद पर कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु 43 वर्ष है। इस पद के लिए मासिक वेतन 28,350 रूपये रखा गया है। 

फील्ड कोऑर्डिनेटर - फील्ड कोऑर्डिनेटर पद के लिए 1256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद पर आवेदन के लिए योग्यता 12वीं पास है। इसके साथ ही 10+3 वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कम्प्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए मासिक वेतन 23,450 रूपये रखा गया है। 

कंप्यूटर ऑपरेटर - इस पद के लिए 1290 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इसके अलावा 10+3 के लोग भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कंप्यूटर एप्लिकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा रखने वाले लोग भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए मासिक वेतन 23,250 रूपये रखा गया है। 

एमआईएस मैनेजर - एमआईएस मैनेजर के 626 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन के साथ-साथ टाइपिंग में दक्षता के अलावा रिपोर्ट निर्माण, डेटा एंट्री और एम.एस. ऑफिस की जानकारी अनिवार्य है। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तो वहीं अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद के लिए मासिक वेतन 25,650 रूपये है। 

एमआईएस असिस्टेंस - इस पद के लिए 930 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन के साथ-साथ टाइपिंग में दक्षता के अलावा रिपोर्ट निर्माण, डेटा एंट्री और एम.एस. ऑफिस की जानकारी अनिवार्य है। इस पद पर आवेदन के लिए निर्धारित क्षेत्र में न्यूनतम एक साल का अनुभव अनिवार्य है। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है। वहीं, मासिक वेतन 24,650 रूपये रखा गया है। 

फैसिलिटेटर्स - इस पद के लिए 1103 पदों पर आवेदन किए जाएंगे। 10+3 वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 10+2 वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इन लोगों के पास कंप्यूटर एप्लिकेशन में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष है। वहीं मासिक वेतन 22,750 रूपये निर्धारित किया गया है।