Homeभारतपाकिस्तान की तरफ से शुरू हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया...

पाकिस्तान की तरफ से शुरू हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

पुंछः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज सुबह 11 बजे के करीब पाकिस्तान की तरफ से हल्की गोलीबारी हुई। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) यानी नियंत्रण रेखा के पास हुई। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया। 

इंडिया टुडे की एक खबर में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप यह घटना घटित हुई। इस हमले में भारतीय सेना की ओर छोटे हथियारों से लगभग 18 राउंड की फायरिंग की गई। 

भारत की तरफ से जवाबी कार्यवाई

इसकी जवाबी कार्यवाई में भारतीय सेना की तरफ से छोटे हथियारों से 60 राउंड की फायरिंग की गई। हालांकि यह गोलीबारी थोड़ी देर चली लेकिन भारतीय सेना की तरफ से सीमा पर कड़ी निगरानी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं था कि गोलीबारी किसके द्वारा की गई। इसके पीछे पाकिस्तानी सेना थी या फिर जंगलों में छिपे आतंकवादी जो भारत में घुसपैठ का इंतजार कर रहे थे।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि गोलीबारी के दौरान भारत को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। बीते सप्ताह सीमा पार कई ऐसी घटनाएं हुईं थीं। इनमें एक आईईडी ब्लास्ट  भी शामिल था। इस ब्लास्ट में दो भारतीय सैनिक मारे गए थे। मारे गए जवानों में एक कैप्टन की भी मौत हुई थी। इसके अलावा दो सैनिक घायल भी हो गए थे। इसके जवाब में भारत की तरफ से सैनिकों ने कड़ी कार्यवाई की जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ।  

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं 70-80 आतंकवादी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 70-80 पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें से जम्मू जोन में 55 से 60 आतंकवादी सक्रिय हैं। ये घुसपैठिए अत्याधुनिक प्रशिक्षित होते हैं, जो तीन से चार के छोटे समूह के रूप में काम करते हैं। इनके पास एम-4 कार्बाइन जैसे अत्याधुनिक हथियार होते हैं।

अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

डॉ उर्वशी on कहानीः इरेज़र
मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version