{{ primary_category.name }}
Read Full Story
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक जारी है।
Read Full Story
इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभान पासवान प्रमुख दावेदार हैं।
Read Full Story
मतदान के लिए 414 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 71 हजार 578 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 93 हजार 417 पुरुष, 1 लाख 78 हजार 153 महिलाएं और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Read Full Story
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, और 71 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। इसके अलावा, पर्याप्त अर्द्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।
Read Full Story
210 मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाएगा।
Read Full Story
इस उपचुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे, जो भाजपा और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं।
Read Full Story
मतदाताओं के लिए उस मतदेय स्थल की मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है, जहां वे वोट डालेंगे।
Read Full Story
{{ primary_category.name }}