व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे, पहलगाम हमले पर पीएम मोदी से कहा- गुनहगारों को सजा दिलाने की जरूरत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी। पुतिन ने पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार किया और साल के अंत में भारत आएंगे।

vladimir putin to come india talk to pm modi

पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात Photograph: (आईएएनएस)

मॉस्कोः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्रेमलिन के हवाले से लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के भारत आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। 

दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के संबंध बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं होंगे। इसके साथ ही कहा गया कि दोनों देशों के संबंध गतिशील रूप से विकसित होते रहेंगे। 

पुतिन ने पीएम मोदी से की बात

व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत को रूस का पूरा समर्थन जताया।

पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत के विषय में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा "राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को कॉल किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमलों के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा "दोनों नेताओं ने विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। "

जायसवाल ने क्या कहा?

जायसवाल ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने कॉल पर रूस के 80वें विजय दिवस की पुतिन को शुभकामनाएं दीं और इस साल के अंत में होने वाली वार्षिक समिट में उन्हें आमंत्रित किया। 

पीएम मोदी को रूस के विजय दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की जर्मनी के खिलाफ विजय को समर्पित होता है। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह सुरक्षा स्थितियों के चलते रूस नहीं जाएंगे।

ऐसी संभावना है कि इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे क्योंकि पीएम मोदी और राजनाथ सिंह इस समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article