आज का मौसम, 24 जून: दिल्ली में मानसून कब पहुंचेगा, IMD ने किन राज्यों में दिया है भारी बारिश का अलर्ट?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज मानसून पहुंच सकता है। दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आमतौर पर हर साल मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।

monsoon entry in kerela broke 16 years record imd issue warning

Photograph: (आईएएनएस)

नई दिल्ली: मानसून अब देश के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे चुका है और इसका असर भी दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत में कई राज्यों में लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्तव्यस्त भी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, बचे हुए राज्यों में भी प्री-मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली और दूसरे बचे हुए राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसी जगहों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दिल्ली में आज मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में इस बार 24 तक मानसून का पहुंचना दरअसल तय समय से काफी जल्दी है। आमतौर पर हर साल मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।

किन राज्यों में भारी बारिश का IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों को रेड अलर्ट में रखा गया है। इसके अलावा विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गोवा, कोंकण का इलाका, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं। बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश देखने को मिल सकती है। इन सभी के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

इसके अलावा गुजरात, सौराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर केरल, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड जैसी जगहों के लिए येलो अलर्ट है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में भी अच्छी-खासी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article