Read Full Story
भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकली-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर (VLSRSAM) मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो भारतीय नौसेना की शक्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा।
Read Full Story
इस परीक्षण को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया और यह मिसाइल ने अपने लक्ष्य को पूरी सटीकता से नष्ट किया, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सटीकता प्रमाणित हुई।
Read Full Story
परीक्षण के दौरान, मिसाइल प्रणाली के सभी तत्व जैसे स्वदेशी रेडियो फ्रिक्वेंसी सीकर, मल्टी-फंक्शन रडार और वेपंस कंट्रोल सिस्टम युद्धक कॉन्फिगरेशन में तैनात किए गए थे और उन्होंने अपेक्षाओं के अनुसार प्रदर्शन किया।
Read Full Story
विभिन्न रेंज उपकरणों द्वारा कैप्चर किए गए उड़ान डेटा ने मिसाइल के प्रदर्शन को सत्यापित किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Read Full Story
यह परीक्षण भूमि आधारित वर्टिकल लांचर से एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य के खिलाफ, बहुत निकट रेंज और निम्न ऊंचाई पर किया गया, जिससे मिसाइल प्रणाली की नियर-बाउंड्री-लो अल्टीट्यूड क्षमता स्थापित हुई।
Read Full Story
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और रक्षा उद्योग को बधाई दी और इसे देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास क्षमता का प्रमाण बताया।
Read Full Story
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर वी. कामत ने भी इस सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और संबंधित टीमों को बधाई दी।
Read Full Story
यह मिसाइल आधुनिक प्रौद्योगिकियों से लैस होकर सशस्त्र बलों को और अधिक तकनीकी मजबूती प्रदान करेगी।
Read Full Story