Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं। कई एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी होती दिख रही है जो 350 से अधिक सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्ष का भारत ब्लॉक 125 से 150 के बीच कहीं रह सकता है।

अब तक आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के औसत के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगभग 365 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आ रहा है। विपक्ष के भारत ब्लॉक के पास 142 सीटें जा सकती हैं, जबकि अन्य दलों को लगभग 36 सीटें मिलने की उम्मीद है।

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज एग्जिट पोल

रिपब्लिक के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) को बहुतम मिलता दिख रहा है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के मुताबिक एनडीए को 353-368 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक के हिस्से में 118-133 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य की झोली में 43-48 सीटें जाने की उम्मीद है।

रिपब्लिक टीवी- PMARQ एग्जिट पोल

रिपब्लिक टीवी-पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को कुल 543 में से 359 सीटें जीतने की उम्मीद है। जबकि इंडिया ब्लॉक को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोलः

इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को कुल 543 में से 371 सीटें जीतने की उम्मीद है। वहीं, इंडिया ब्लॉक को 125, जबकि अन्य दलों को पूरे भारत में 47 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है।

जन की बात एग्जिट पोलः

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 543 लोकसभा सीट में से 362-392 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक को 141-161 और अन्य के हिस्से में 10 से 20 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज नेशन एग्जिट पोलः

न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 342 से 378 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। जबकि इंडिया ब्लॉक को 153 से 169 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 21 से 23 सीटें जा सकती हैं।

बता दें कि एग्जिट पोल केवल छोटे सैंपल साइज पर किए गए सर्वेक्षणों पर आधारित पूर्वानुमान हैं और सटीक पोल परिणाम नहीं दर्शाते हैं।  2019 के लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए मजबूत जनादेश की भविष्यवाणी की थी। अंतिम परिणामों में भाजपा ने 303 सीटें जीतीं, जबकि एनडीए को कुल 351 सीटें मिलीं।