Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Direct Link: जारी हुआ रिजल्ट, सीमा गोस्वामी ने किया टॉप

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: यह परीक्षा पूरे राजस्थान में 1 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक सकते हैं।

Result

Photograph: (AI Image/Grok)

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड-2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट शनिवार शाम 5 बजे के बाद जारी किया गया। रिजल्ट जारी होने के तत्काल बाद आधिकारिक वेबसाइट क्रैश कर गई, जिससे अभ्यर्थियों को नतीजे चेक करने में दिक्कत पेश आई। 

रिजल्ट को शाम करीब 5.15 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) के सीवी रमन विज्ञान भवन से जारी किया। इस दौरान कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहे। रिजल्ट के जारी होने के साथ ही करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 का Direct Link 

रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट काउंसलिंग predeledraj2025.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक (Direct Link) वेबसाइट vmou.ac.in पर भी देखा जा सकता है। जारी रिजल्ट के अनुसार पहले तीन स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। परीक्षा में इस बार सीकर की सीमा गोस्वामी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं।

नतीजे आने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को 3000 रुपये फीस ऑनलाइन जमा कर संस्थानों की सूची के अनुसार विकल्प भरने होंगे। पहले चरण की अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 तक जारी होगी। 

बता दें कि बीएसटीसी परीक्षा डीएलएड (दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए होती है, जो लेवल-1 थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने के लिए जरूरी है। बीएसटीसी प्री डीएलएड कोर्स प्रदेश के 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और 343 निजी कॉलेजों में संचालित होता है।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

यह परीक्षा पूरे राजस्थान में 1 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या या रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज करानी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article