पोल ऑफ पोल्स: फिर एक बार मोदी सरकार, एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, INDIA गठबंधन को मिल सकती है इतनी सीटें

अभी तक जिन सर्वे एजेंसियों की तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं, उनमें एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रही है।

एडिट
Poll of Polls NDA is getting maximum seats India alliance will be limited to 148

पीएम मोदी (फाइल फोटो: IANS)

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण आज समाप्त हो गया है। चुनाव के नतीजे चार जून को आने वाले हैं। इससे पहले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों तरफ से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है।

सांतवे चरण के मतदान खत्म हो जाने के बाद कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। इन सर्वे में एनडीए की एक बार फिर से सरकार बनाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकतर सर्वे में इंडिया गठबंधन को 200 से कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

इन सर्वे एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल केवल एक अनुमान है, असली नतीजे चार जून को आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सर्वे एजेंसियों क्या कह रही है, आइए जान लेते हैं।

सभी सर्वे एजेंसियों के अनुमान को मिलाकर बाद में पोल आफ पोल्स भी जारी किया जाता है। पोल आफ पोल्स में सभी एग्जिट पोल के नतीजे को मिलाकर एक अनुमान जारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पोल आफ पोल्स के आंकड़े क्या कह रहे हैं।

पोल आफ पोल्स ने क्या आकलन किया है

सातवें चरण के चुनाव के खत्म होने के बाद सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आने लगते हैं। इन सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों का निचोड़ पोल आफ पोल्स में होता है।

पोल आफ पोल्स ने जो आकलन किया है उसके मुताबिक एनडीए को 353 से 383 सीटें मिल रही है जबकि इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटें मिल रही है। आकलन में अन्य पार्टियों को चार से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

सभी सर्वे मे एनडीए गठबंधन को मिल रहा प्रचंड बहुमत

बता दें कि जिन चार सर्वे एजेंसियों की तरफ से अभी तक आंकड़े जारी किए गए हैं, उनमें एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। इसके साथ ही दोनों गठबंधन के अलावा अन्य के खातों में भी 543 में से अच्छी खासी सीटें जाती नजर आ रही है।

जिन पांच सर्वे एजेंसियों के नतीजे अभी तक जारी हुए हैं, उसके औसत को देखें तो भाजपा वाले एनडीए गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन को औसत 136 सीटें और अन्य के खाते में 39 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

   एजेंसी                                                   एनडीए         इंडिया गठबंधन            अन्य

दैनिक भास्कर                                          353-368                  145- 201                 33-49

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स                         371                             125                       47

इंडिया टीवी सीएनएक्स                              371-401                  109-139                 28-38

जन की बात                                                362-392                 141-161                  10-20

न्यूज नेशन                                                   342-378                153-169                  21-23

रिपब्लिक भारत मेट्रिज                                 353-368               118-133                  43-48

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क                                    359                       154                          30

एबीपी सी वोटर                                                353-383               152-182                   4-12

टाइम्स नाउ ईटीजी                                            358                          152                         33

अन्य एग्जिट पोल ने भी एनडीए को बताया 300 पार

अब इन पांच सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों पर गौर करें तो SAAM-जन की बात ने एनडीए को 362-392, इंडिया गठबंधन को 141-161 और अन्य को 10-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 353-368, इंडिया गठबंधन को 118 से 133 और अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक टीवी- P MARQ के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया न्यूज-डी डायनामिक के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

क्या कहते हैं न्यूज वेबसाइट या टीवी के एग्जिट पोल

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार बनाने को लेकर कई न्यूज वेबसाइट या टीवी ने भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। न्यूज 18 सर्वे एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 355-370, इंडिया गठबंधन को 125-140 और अन्य को 42-52 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एनडीटीवी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 365, इंडिया गठबंधन को 142 और अन्य को 36 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article