Read Full Story
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की सराहना की।
Read Full Story
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति देश की आभार व्यक्त किया।
Read Full Story
एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर है, जिसमें लिखा है, "क्यों दुश्मनों के पायलट ठीक से सो नहीं पाते?"
Read Full Story
इससे पहले पीएम मोदी ने 'राष्ट्र के नाम संबोधन' में आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को स्पष्ट किया और 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर बताया।
Read Full Story
उन्होंने कहा कि भारत पर आतंकी हमला होने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और आतंक की जड़ों तक जाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Read Full Story
न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।
Read Full Story
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उमड़े।
Read Full Story
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत सरकार प्रायोजित आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और निर्णायक कदम उठाता रहेगा।
Read Full Story
ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और 'मेड इन इंडिया' डिफेंस इक्विपमेंट्स की प्रमाणिकता को सिद्ध किया है।
Read Full Story
पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने न्यू एज वॉरफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और 21वीं सदी के युद्ध में 'मेड इन इंडिया' उपकरणों का समय आ चुका है।
Read Full Story