महाकुंभ 2025: 5 फरवरी को पीएम मोदी और 10 फरवरी को राष्ट्रपति जा सकती हैं महाकुंभ

महाकुंभ में देश-दुनिया से हजारों की संख्या में तीर्थयात्री जुट रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस विशाल आयोजन में शामिल हो सकती हैं।

एडिट
PM Modi, mahakumbh, draupadi murmu, prayagraj, amit shah

महाकुंभ जा सकते हैं पीएम मोदी, फोटोः आईएएनएस

दिल्लीः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ मेले में देश-दुनिया की अनेक हस्तियां पहुंच रही हैं। बीते दिनों एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में पहुंची थी। वह महाकुंभ के दौरान कल्पवास कर रही हैं। अब पीएम मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ जा सकते हैं।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ मेला में जा सकती हैं। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को मेले में जा रहे हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी महाकुंभ मेले में जाने की उम्मीद है।

जगदीप धनखड़ एक फरवरी को महाकुंभ मेले में जा सकते हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र चार हजार हेक्टेयर में फैला है और इसके लिए एक अलग जिला (महाकुंभनगर) बनाया गया है। मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में बांटा गया है।

महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे अमित शाह

अधिकारियों के बताया कि गृह मंत्री अपने शेड्यूल के अनुसार 27 जनवरी को महाकुंभ जा रहे हैं। वह प्रयागराज के पवित्र डुबकी लगाएंगे। डुबकी लगाने के बाद अमित शाह गंगा पूजा करेंगे और बाद में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह के दौरे के संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए एजेंसियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इस विशाल आयोजन का हिस्सा बनेंगी। गणमान्य व्यक्तियों की सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को मजबूती दी जा रही है।

शाही स्नान पर भारी संख्या में जुटेंगे लोग

आने वाले दिनों में महाकुंभ में चार शाही स्नान होने हैं। इन दिनों में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए अगली तारीखें 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) है।

उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, महाकुंभ के 10वें दिन 9.24 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। 22 जनवरी तक 92 मिलियन (9 करोड़ 20 लाख) से अधिक लोग गंगा, यमुना और रहस्यमयी सरस्वती के संगम पर डुबकी लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article