LoC Photograph: (IANS)
पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में पाकिस्तान सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। भारत की ओर से पड़ोसियों के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सूत्रों की मानें तो एक अप्रैल को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से एक लैंड माइन में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। उनकी ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की ओर हालात पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।
दो घंटे तक होती रही गोलीबारी
आतंकियों को भारतीय सेना से बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी कर उन्हें कवर फायर भी दिया। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की।
10 पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की खबर
सूत्रों के अनुसार, गोलीबोरी में सीमा पार काफी नुकसान व पाकिस्तान के दस सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है। इसार भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी को लेकर सेना का कोई अधिकारी बयान जारी नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में दो माह पूर्व भी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई थी, लेकिन सतर्क भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन घुसपैठियों को मार गिराए गया था।