MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कहां करें चेक? जानें कहां और कब डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा छात्र MPBSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट Mobile App और MP Mobile App पर भी चेक कर सकेंगे।

MP Board Result 2025, MP Board 10th Result 2025, MP Board 10th Result 2025 check online, MP Board 12th Result 2025, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, MP Board 12th Result, MP board result 2025, MP board result, MP board result 2025 date, एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025,

MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2025, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज सुबह कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। परिणामों की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 10 बजे सीएम हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस वर्ष लगभग 16.59 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जिनमें 9.53 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 7.06 लाख छात्र कक्षा 12वीं के हैं।

छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा छात्र MPBSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट Mobile App और MP Mobile App पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड करना होगा। 

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: ऐसे करें ऑनलाइन चेक और डाउनलोड

रिजल्ट चेक करने का तरीका (वेबसाइट के जरिए):

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: "2025 Results" सेक्शन में जाएं और संबंधित कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से अपनी कक्षा चुनें और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करके रखें।

मोबाइल ऐप के जरिए रिजल्ट देखने का तरीका:

चरण 1: गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
चरण 2: ऐप में ‘Know Your Result’ टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी भरें।
चरण 4: आपकी कक्षा 10 या 12 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: रिजल्ट को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

पिछले साल का प्रदर्शन

साल 2024 में तनिष्का कुलश्रेष्ठ और आदित्य हुमाने ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 68.42% और लड़कों का 60.54% रहा।
एमपी बोर्ड ने 2024 में 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे 24 अप्रैल को जारी किए थे। 2023 में, रिजल्ट 25 मई को घोषित हुआ था। कक्षा 12 की परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि कक्षा 10 की परीक्षा में 10,29,698 छात्र शामिल हुए थे।

इस बार परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव

इस साल से, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत मध्य प्रदेश बोर्ड में पहली बार साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना लागू की गई है। अगर कोई छात्र मुख्य परीक्षा में फेल होता है तो वह जुलाई-अगस्त में दोबारा परीक्षा दे सकेगा। इस बार सप्लीमेंट्री का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। विद्यार्थी जितने भी विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, वे सभी विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। वहीं, जो छात्र पास हो चुके हैं, वे अपने अंकों में सुधार के लिए भी दोबारा परीक्षा में बैठ सकते हैं।

 पहले 10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्रों को ही सप्लीमेंट्री मिलती थी, लेकिन अब पूर्ण सुधार परीक्षा की व्यवस्था की गई है। MPBSE सचिव केडी त्रिपाठी ने कहा है कि इस बदलाव से विद्यार्थियों को फेल होने के बावजूद आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन जारी किया गया स्कोरकार्ड अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्र अपनी मूल अंकसूची अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करेंगे। यदि किसी छात्र को स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि नजर आती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करना चाहिए। जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह है, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए MPBSE के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड कम्पार्टमेंट या दूसरी परीक्षा की तारीखें भी घोषित करेगा। यह जानकारी MP बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2024 में बोर्ड का परिणाम 24 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 25 मई को आया था।

 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article