नई दिल्लीः भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें मुनीर ने कहा था कश्मीर इस्लामाबाद की "गले की नस" है। भारत ने मुनीर के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर से संबंध "अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को खाली करना है।"
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि "कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है? यह भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है। पाकिस्तान का इससे संबंध उस देश द्वारा कब्जाए गए अवैध क्षेत्रों को खाली कराना है।"
#WATCH | On the comments by Pakistan Army chief terming Kashmir as a jugular vein, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "How can anything foreign be in a jugular vein? This is a union territory of India. Its only relationship with Pakistan is the vacation of illegally occupied… pic.twitter.com/zV9S0OnXhQ
— ANI (@ANI) April 17, 2025
असीम मुनीर का बयान
विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान असीम मुनीर के वीडियो के कुछ घंटो बाद आया है। दरअसल, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने आज प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तानी नागरिकों से अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी सुनाने का आग्रह किया था।
असीम मुनीर ने कहा था "कश्मीर पर हमारा और सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसे नहीं भूलेंगे।"
इसके साथ ही मुनीर दो राष्ट्र के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो देश हैं। एक देश नहीं हैं। इस दौरान मनीर ने यह भी कहा था कि "हम हिंदुओं से अलग हैं।"
Pakistan Army Chief General Asim Munir spews hate against #Hindus and propagates the #TwoNationTheory, which failed in 1971 when Bangladesh got independence from Pakistan. He asserts that children must be taught such "falsehoods" since it's easier to brainwash youth. Shameful! pic.twitter.com/vaVZhEK4v8
— Taha Siddiqui (@TahaSSiddiqui) April 16, 2025
मुनीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसपर प्रतिक्रिया आ रही हैं।
इस दौरान मुनीर ने यह भी कहा था पाकिस्तान की पुरानी पीढ़ियों ने देश के बहुत कुछ कुर्बान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हमने भी देश के निर्माण में बहुत कुछ गंवाया है। हमें पता है कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने देश के नागरिकों से यह भी आग्रह किया था कि वह पाकिस्तान की कहानी को न भूलें और अपने बच्चों को सुनाना भी न भूलें।