पिछली बार की तरह गृह-रक्षा-विदेश मंत्रालय को भाजपा ने रखा अपने पास, जानें एनडीए की नई सरकार में किसे मिला है कौन सा महकमा?

पीएम मोदी की नई सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। यही नहीं पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

एडिट
Like previous govt BJP kept Home-Defense-Foreign Ministry with itself know who got which department in new NDA gvt

पिछली सरकार की तरह गृह-रक्षा-विदेश मंत्रालय को भाजपा ने रखा अपने पास, जानें एनडीए की नई सरकार में किसे मिला कौन सा महकमा? (फोटो: IANS)

नई दिल्ली: रविवार को नरेंद्र मोदी ने शपथ लेकर वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। एनडीए की नई सरकार में 71 मंत्रियों ने शपथ लिया है। शपथग्रहण के पूरा होने के बाद मंत्रियों में विभाग का बटवारा किया गया है।

ऐसे में देश में एनडीए की सरकार में भाजपा ने बडे़ पदों जैसे गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय को अपने पास रखा है। शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

एनडीए की नई सरकार में पूर्व गृहमंत्री अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिला है। यही नहीं राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया गया है और एस जयशंकर को फिर से विदेश मंत्रालय दिया गया है।

पिछली सरकार में नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री थे, ऐसे मे उन्हें इस बार भी सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

नाम मंत्रालय/विभाग
1  नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
2  अमित शाह गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्री
3  राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
4  एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
5  नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग
6  अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
7  शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
8  निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
9  मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
10  सीआर पाटिल  जलशक्ति मंत्रालय
11  मनसुख मांडविया  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, खेल मंत्रालय
12  जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
13  चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
14  किरेन रिजिजू संसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
15  अन्रपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
16  राम मोहन नायडू  उड्डयन मंत्रालय
17  सर्वानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
18  हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
19  एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग, स्टील मंत्रालय
20  गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
21  पीयूष गोयल  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
22  ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
23  प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
24  गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25  जी किशन रेड्डी कोयला एवं खनन मंत्रालय
26  राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग
27  धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय
28  जीतन राम मांझी एमएसमई
29  वीरेंद्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
30  जुएल ओरम जनजातीय कार्य मंत्रालय
31  भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए, ये विभाग पीएम मोदी के पास हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की लिस्ट

नाम मंत्रालय
1  राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री, संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2  जीतेंद्र सिंह  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3  अर्जुन राम     मेघवाल कानून मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4  प्रताप राव जाधव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
5  जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों की सूची

1.  हर्ष मल्होत्रा कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
2.  निमूबेन बांभनिया उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं  उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण मामले में राज्य मंत्री
3.  मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
4.  जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
5.  पबित्रा मार्गरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
6.  जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय में राज्य मंत्री
7.  श्रीपद नाइक पावर मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
8.  पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
9.  कृष्णपाल गुर्जर कॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
10.  रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
11.  रामनाथ ठाकुर उकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
12.  नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13.  अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
14.  वी सोमन्ना जलशक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
15.  पी चंद्रशेखर ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
16.  एसपी सिंह बघेल पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
17.  शोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
18.  कीर्तिवर्धन सिंह विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
19.  बीएल वर्मा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
20.  शांतनु ठाकुर बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग में राज्य मंत्री
21.  सुरेश गोपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री
22.  एल मुरुगम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री
23.  अजय टम्टा सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
24.  बंडी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
25.  कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
26.  भागीरथ चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री
27.  सतीश दुबे कोयला एवं खदान विभाग में राज्य मंत्री
28.  संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
29.  रवनीत बिट्टू रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30.  दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों में राज्य मंत्री
31.  रक्षा खडसे युवा एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
32.  सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
33.  सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
34.  तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
35.  राजभूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
36.  भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय में राज्य मंत्री

पीएम मोदी की नई सरकार में ये नेता नहीं हुए हैं शामिल

नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में अब जिन 34 चेहरों को आप नहीं देख पाएंगे उनमें अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, नारायण तातु राणे, राज कुमार सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, पुरुषोत्तम रूपाला, फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह, दानवे रावसाहेब, निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बालियान, राजीव चन्द्रशेखर, भानु प्रताप सिंह, दर्शना हरदोश, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश, कैलाश चौधरी, रामेश्वर तेली, नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय कुमार, कपिल पाटिल, सुभाष सरकार, प्रतिमा भौमिक, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, डॉ. मुंजापारा, जॉन बारला, निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article