नई दिल्ली: रविवार को नरेंद्र मोदी ने शपथ लेकर वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। एनडीए की नई सरकार में 71 मंत्रियों ने शपथ लिया है। शपथग्रहण के पूरा होने के बाद मंत्रियों में विभाग का बटवारा किया गया है।

ऐसे में देश में एनडीए की सरकार में भाजपा ने बडे़ पदों जैसे गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय को अपने पास रखा है। शपथ ग्रहण समारोह में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

एनडीए की नई सरकार में पूर्व गृहमंत्री अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय मिला है। यही नहीं राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया गया है और एस जयशंकर को फिर से विदेश मंत्रालय दिया गया है।

पिछली सरकार में नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री थे, ऐसे मे उन्हें इस बार भी सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है।

नाममंत्रालय/विभाग
1 नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
2 अमित शाहगृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्री
3 राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
4 एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
5 नितिन गडकरीसड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग
6 अश्विनी वैष्णवसूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
7 शिवराज सिंह चौहानकृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
8 निर्मला सीतारमनवित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
9 मनोहर लाल खट्टरऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
10 सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
11 मनसुख मांडविया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, खेल मंत्रालय
12 जेपी नड्डास्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
13 चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
14 किरेन रिजिजूसंसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
15 अन्रपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
16 राम मोहन नायडू उड्डयन मंत्रालय
17 सर्वानंद सोनोवालपोर्ट शिपिंग मंत्रालय
18 हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
19 एचडी कुमारस्वामीभारी उद्योग, स्टील मंत्रालय
20 गिरिराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
21 पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
22 ज्योतिरादित्य सिंधियादूरसंचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
23 प्रह्लाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
24 गजेंद्र सिंह शेखावतसंस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
25 जी किशन रेड्डीकोयला एवं खनन मंत्रालय
26 राजीव रंजन उर्फ ललन सिंहपंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग
27 धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
28 जीतन राम मांझीएमएसमई
29 वीरेंद्र कुमार खटीकसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
30 जुएल ओरमजनजातीय कार्य मंत्रालय
31 भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए, ये विभाग पीएम मोदी के पास हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की लिस्ट

नाममंत्रालय
1राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री, संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
2जीतेंद्र सिंह विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री, अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
3अर्जुन राम     मेघवालकानून मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
4प्रताप राव जाधवआयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री.
5जयंत चौधरीकौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों की सूची

1.हर्ष मल्होत्राकॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
2. निमूबेन बांभनियाउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं  उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण मामले में राज्य मंत्री
3.मुरलीधर मोहोलसहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
4.जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक मंत्रालय में राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
5.पबित्रा मार्गरिटाविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
6.जितिन प्रसादवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय में राज्य मंत्री
7.श्रीपद नाइकपावर मंत्रालय में राज्य मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
8. पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
9.कृष्णपाल गुर्जरकॉपरेशन मंत्रालय में राज्य मंत्री
10.रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
11.रामनाथ ठाकुरउकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
12.नित्यानंद रायगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
13.अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
14.वी सोमन्नाजलशक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
15.पी चंद्रशेखरग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
16.एसपी सिंह बघेलपंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
17.शोभा करंदलाजेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
18.कीर्तिवर्धन सिंहविदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
19.बीएल वर्माखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
20.शांतनु ठाकुरबंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग में राज्य मंत्री
21.सुरेश गोपीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री
22.एल मुरुगमसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री
23.अजय टम्टासड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
24.बंडी संजय कुमारगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
25.कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
26.भागीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री
27.सतीश दुबेकोयला एवं खदान विभाग में राज्य मंत्री
28.संजय सेठरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
29.रवनीत बिट्टूरेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
30.दुर्गादास उइकेजनजातीय मामलों में राज्य मंत्री
31. रक्षा खडसेयुवा एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
32.सुकांत मजूमदारशिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
33.सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
34.तोखन साहूआवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री
35. राजभूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
36.भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय में राज्य मंत्री

पीएम मोदी की नई सरकार में ये नेता नहीं हुए हैं शामिल

नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में अब जिन 34 चेहरों को आप नहीं देख पाएंगे उनमें अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, नारायण तातु राणे, राज कुमार सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, पुरुषोत्तम रूपाला, फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, वीके सिंह, दानवे रावसाहेब, निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बालियान, राजीव चन्द्रशेखर, भानु प्रताप सिंह, दर्शना हरदोश, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश, कैलाश चौधरी, रामेश्वर तेली, नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय कुमार, कपिल पाटिल, सुभाष सरकार, प्रतिमा भौमिक, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, डॉ. मुंजापारा, जॉन बारला, निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ