कर्नाटकः पूर्व डीजीपी की घर में हत्या, शक के घेरे में पत्नी

कर्नाटक में पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपने घर पर मृत पाए गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उनकी पत्नी और बेटी से पूछताछ कर रहे हैं। उनके शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं।

karnataka former dgp om prakash murdered at home wife is prime suspect

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या Photograph: (सोशल मीडिया- एक्स )

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपने घर पर मृत पाए गए। उनकी आयु 68 वर्ष थी। उनकी हत्या के पीछे उनकी पत्नी संदिग्ध मानी जा रही हैं। उनकी मौत की पुष्टि पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने की। शाम करीब साढ़े पांच बजे ओम प्रकाश को खून से लथपथ पाया गया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि उनकी हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी ने की है। उनके शरीर पर लगी चोंटे चाकू के निशान जैसी लगती हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं, इस संबंध में एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "हमें अभी गवाहों से बात करनी है। एक बार हमें विस्तृत जानकारी मिल जाएगी तो हम घटना पर टिप्पणी कर सकेंगे। " 

घटना के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे हैं। इस संबंध में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रकाश की पत्नी ने एक व्हाट्सऐप संदेश साझा किया था जिसमें कहा गया था कि उसका पति घर में बंदूक लेकर घूम रहा था और उसे मारने का इरादा रखता था। 

अधिकारी ने यह भी बताया कि ऐसा संदेह वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी, हालांकि इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है। पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी से पुलिस की पूछताछ जारी है। 

ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने कर्नाटक पुलिस में डीजीपी और आईजीपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। साल 2015 में उन्हें कर्नाटक का डीजीपी नियुक्त किया गया था। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article