झारखंड में JLKM ने किसका खेल बिगाड़ा...इन सीटों पर हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट किए हासिल

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) चर्चा में है। पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की, लेकिन कई सीटों पर अपने प्रभाव से इसने सियासी समीकरण को प्रभावित किया।

एडिट
Jairam Mahato's party Jharkhand Loktantrik Morcha (JKLM) impact in Jharkhand elections (Photo-X)

झारखंड चुनाव में जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JKLM) का दिखा असर (फोटो- एक्स)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को केवल 24 सीटों से संतोष करना पड़ा। आलम ये रहा कि एनडीए का हिस्सा और झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो भी अपनी सीट सिल्ली नहीं बचा पाए। इस बार के चुनाव की कहानी हालांकि इतनी भर नहीं है। इस चुनाव में जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।

JLKM: एक सीट पर जीत पर कई सीटों पर दिखा असर

दरअसल, जेएलकेएम ने कुर्मी-महतो समुदाय के प्रभुत्व वाली कई विधानसभा सीटों पर खासा असर डाला है। इसका नतीजा ये हुआ कि कई सीटों पर जीतने वाले और हारने वाले उम्मीदवार के वोटों के अंतर से ज्यादा वोट जेएलकेएम के खाते में गए हैं। कई ऐसी भी सीटें रहीं जहां जेएलकेएम जीत-हार के अंतर के करीब वोट हासिल करने में कामयाब रही।

चर्चा तो ये भी चल रही है कि अगर जयराम महतो झारखंड के चुनाव में नहीं होते तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। सिल्ली, इचागढ़, जुगसलाई, रामगढ़, गोमिया, बेरमो, चंदनकियारी सहित एक दर्जन से अधिक सीटों पर जेएलकेएम ने सियासी समीकरण को प्रभावित किया।

झारखंड में कुर्मी-महतो समुदाय झारखंड की आबादी का 8.5% (लगभग 35 लाख) है। ऐसे में अपने पहले चुनाव में ही 10 लाख से अधिक वोट हासिल कर पार्टी ने अच्छी-खासी उपस्थिति दर्ज करा दी। जेएलकेएम को केवल एक सीट डुमरी से जीत मिल सकी। यहां से जयराम महतो ने 10 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

जयराम महतो ने किसका बिगाड़ा खेल?

जयराम महतो कुर्मी समुदाय से आते हैं। एनडीए के सुदेश महतो भी इसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में माना यही जा रहा है कि जेएलकेएम के उभार से सबसे अधिक नुकसान सुदेश महतो की आजसू को हुआ। आजसू ने एनडीए में गठबंधन के तहत 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल एक सीट पर उसे जीत मिली। मांडू से आजसू के निर्मल महतो महज 231 वोट से जीत हासिल कर सके।

झारखंड: इन सीटों पर JLKM के वोट जीत-हार के अंतर से ज्यादा

1. ईचागढ़- JMM की जीत हुई। उसे 57125 वोट मिले। आजसू उम्मीदवार को 45070 जबकि JLKM को 38974 वोट मिले।

2. जुगसलाई- JMM की जीत हुई। उसे 120230 वोट मिले। आजसू को 77105 और JLKM को 36698 वोट मिले।

3. कांके- कांग्रेस की जीत हुई। पार्टी उम्मीदवार को 133499 वोट मिले। बीजेपी को 132531 वोट मिले जबकि JLKM के खाते में 25965 वोट आए।

4. खरसावां- JMM की जीत हुई। उसे 85772 वोट मिले। बीजेपी को 53157 वोट और JLKM को 33841 वोट मिले।

5. तमाड़- JMM ने जीत दर्ज की। पार्टी उम्मीदवार को 65655 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रही जदयू को 41409 वोट मिले। वहीं, JLKM को 26562 वोट
प्राप्त हुए।

6. रामगढ़- कांग्रेस की जीत हुई। पार्टी उम्मीदवार को 89818 वोट मिले। वहीं, आजसू को 83028 वोट और JLKM को 70979 वोट हासिल हुए।

7. सिल्ली- JMM की जीत हुई। उसे 72741 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर आजसू के सुदेश महतो को 48862 वोट मिले। JLKM को 41129 वोट प्राप्त हुए।

8. खिजरी- कांग्रेस की जीत हुई। पार्टी को 122834 वोट मिले। बीजेपी को 94274 वोट और JLKM को 26827 वोट प्राप्त हुए।

9. सिंदरी- सीपीई (ML)(L) की जीत हुई। पार्टी उम्मीदवार को 105136 वोट मिले। बीजेपी को 101688 वोट और JLKM को 42664 वोट मिले।

10. टुंडी- JMM की जीत हुई। पार्टी उम्मीदवार को 95527 वोट मिले। बीजेपी को 69924 वोट और JLKM के खाते में 44464 वोट आए।

11. बोकारो- कांग्रेस की जीत हुई। पार्टी उम्मीदवार को 133438 वोट मिले। दूसरे स्थान पर बीजेपी को 126231 वोट मिले। JLKM के खाते में 39621 वोट
आए।

12. गिरीडीह- JMM की जीत हुई। उसे 94042 वोट मिले जबकि बीजेपी को 90204 वोट और JLKM को 10787 वोट हासिल हुए।

इन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही JLKM

1. चंदनकियारी- JMM की जीत, उसे 90027 वोट मिले। JLKM को 56294 वोट और बीजेपी को 56091 वोट मिले।

2. गोमियों - JMM की जीत हुई। उसे 95170 वोट मिले। दूसरे स्थान पर JLKM को 59077 वोट और आजसू को 54508 वोट मिले।

3. बेरमो- कांग्रेस की जीत हुई। पार्टी के खाते में 90246 वोट आए। दूसरे स्थान पर JLKM को 60871 वोट और बीजेपी को 58352 वोट मिले।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article