यूपी समेत कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पारा 42°C तक पहुंचने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे मौसम और ज्यादा झुलसाने वाला हो जाएगा।

heatwave, heat wave imd, imd heatwave alert, weather news, weather update, up weather, लू की चेतावनी, मौसम विभाग, यूपी मौसम,

Photograph: (IANS)

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और 10 अप्रैल तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 6 और 7 अप्रैल को ही तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस गर्मी की लहर का असर कई दिनों तक बना रह सकता है और इसके चलते आम जनजीवन पर भारी असर पड़ेगा।

किन राज्यों में बढ़ेगा तापमान?

लू की यह स्थिति सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे मौसम और ज्यादा झुलसाने वाला हो जाएगा।

पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा असर

पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 10 से 11 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है। मौसम विभाग और स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे  धूप में निकलने से बचें, खासतौर पर दोपहर के समय। पानी अधिक पिएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें।

मौसम विभाग ने घर और कार्यस्थलों पर सही वेंटिलेशन बनाए रखने और बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आईएमडी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम जनता को समय-समय पर जरूरी जानकारी मुहैया करवा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article