दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट, इस दिन मिल सकती है राहत; IMD का अपडेट

आइएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए हिट वेव की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर आंधी-पानी का अनुमान है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

 IMD, UP mausam, Today Weather, UP weather, IMD, heat wave in UP, यूपी में गर्मी, अप्रैल मौसम, लू, भारत में गर्मी, मौसम विभाग अलर्ट, यूपी में लूट, यूपी में हीट वेव,

Photograph: (Freepik)

नई दिल्ली: मौसम में लगातार बदलाव के चलते तेज धूप और गर्मी का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के लगभग आधे हिस्से में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि के आसार हैं। आइएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए हिट वेव की चेतावनी जारी की है।

30 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर आंधी-पानी का अनुमान है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि दिल्ली का तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। दो दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार-झारखंड के कुछ स्थानों पर मानसून पूर्व वर्षा से थोड़ी राहत मिल सकती है।

हीट वेव का अलर्ट

वहीं, दूसरी तरफ अचानक आसमान में छाए बादलों से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिलती दिखाई देती है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से मौसम विभाग में हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा 42 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में बादलों के साथ सूरज की लुकाछिपी के चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार यानी 26 अप्रैल को अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है और हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। 

 27 अप्रैल को छाए रहेंगे आसमान में बादल 

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 28 अप्रैल को भी अधिकतम पारा 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 23 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद 29 अप्रैल को दिन के बाद तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम पारा 2 डिग्री नीचे गिरने की संभावना भी है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article