Atlas Cycles के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में 4 लोगों को ठहराया जिम्मेदार: दिल्ली पुलिस

साल 2020 में कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उन्होंने भी एक सोसाइड नोट छोड़ा था जिसमें वे अब और जिंद नहीं रहने की बात कही थीं। नताशा के पति संजय कपूर उस समय एटलस साइकिल्स के संयुक्त अध्यक्ष थे।

एडिट
Former president of Atlas Cycles Salil Kapoor commits suicide Delhi Police says holds 4 people responsible in suicide note

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- IANS)

नई दिल्ली: एटलस साइकिल्स (Atlas Cycles) के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर मंगलवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। 65 साल के कपूर दिल्ली के औरंगजेब लेन के तीन मंजिला मकान में रहते थे।

पुलिस को उनका लाश खून में लथपथ ग्राउंड फ्लोर में पूजा घर के पास मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि कपूर को उनके घर वालों ने खून में लथपथ पाया जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों घटनास्थल पर पहुंची थे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने उंगलियों के निशान सहित क्राइम सीन से सबूतों को इकट्ठा किया है।

पुलिस को लाश के पास से कथित तौर पर एक सोसाइड नोट भी मिला है जिसमें चार से पांच लोगों के नाम लिए गए हैं। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

सोसाइड नोट में क्या लिखा गया है

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले सोसाइड नोट में कपूर ने चार से पांच व्यक्तियों का नाम लिया है। कपूर ने नोट में आरोप लगाया है कि उन्हें "शारीरिक, मानसिक और फोन से प्रताड़ित" किया गया है।

कपूर ने कथित तौर पर सोसाइड नोट में उन लोगों का नाम भी लिया है जिन्होंने उन्हें परेशान किया है। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है।

2015 में गिरफ्तार भी हुए थे कपूर

इससे पहले कपूर पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगे थे जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। साल 2015 में कपूर को नौ करोड़ रुपए से जुड़े दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उन पर ये मामले डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे।

कपूर की भाभी ने भी किया था सोसाइड-दावा

बता दें कि साल 2020 में कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी कथित तौर पर आत्महत्या की थी। उन्होंने भी एक सोसाइड नोट छोड़ा था जिसमें वे अब और जिंद नहीं रहने की बात कही थीं। नताशा के पति संजय कपूर उस समय एटलस साइकिल्स के संयुक्त अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article