एग्जिट पोल में दक्षिण भारत के राज्यों में एनडीए का प्रदर्शन कैसा है? केरल-तमिलनाडु से चौंकाने वाले नंबर

Exit Polls 2024: लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए दक्षिण भारत से अच्छी खबर है। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए दक्षिण में तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।

एडिट
Exit polls have predicted a major success for the BJP and NDA alliance in South India (Photo- IANS)

एग्जिट पोल में दक्षिण भारत में भाजपा और एनडीए गठबंधन को बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई गई है (फोटो- IANS)

दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के सभी सात चरण के मतदान खत्म होने के बाद आखिरकार एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं। देश भर में कई पोल एजेंसियों और न्यूज चैनल ने ये एग्जिट पोल किया है। ज्यादातर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए को बड़ी जीत हासिल करते दिखाया गया है।

विशेषकर दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो नंबर चौंकाने वाले हैं। देश के इस हिस्से से लोकसभा की 130 सीटें आती हैं। एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में भी एनडीए ने पहले के वर्षों से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में कांग्रेस सहित 'INDIA' गठबंधन के लिए ये टेंशन बढ़ाने वाला है।

एग्जिट पोल में तमिलनाडु में एनडीए का कैसा प्रदर्शन?

तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के अनुसार तमिलनाडु में एनडीए को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 37-39 सीटें जा सकती हैं। वहीं, इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स के अनुसार तमिलनाडु में एनडीए को दो सीटें जबकि INDIA गठबंधन को 28 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में तमिलनाडु से एनडीए के खाते में 5 से 7 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। 'जन की बात' ने एनडीए को 0-5 सीटें दी हैं।

  NDA I.N.D.I.A AIADMK OTH
ABP News- C Voter 0-2 37-39 0 0
India News D-Dynamics 2 28 5 4
India Today-Axis My India 2-4 33-37 0-2 0
INDIA TV-CNX 5-7 22-26 0-1 8-10
JAN KI BAAT 0-5 34-38 0 0-1
News24- टूडेज चाणक्य 10 29 0

आंध्र प्रदेश के लिए क्या है एग्जिट पोल

आंध्र प्रदेश में एबीपी न्यूज-सी वोटर के अनुसार NDA को 21-25 सीटें आ सकती हैं जबकि INDIA का खाता नहीं खुलेगा। YSRC को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं इंडिया टीवी के अनुसार एनडीए को 19-23 सीटें मिल सकती हैं। इसने भी INDIA के खाते में एक भी सीट नहीं आने का अनुमान जताया है। YSRCको 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

# YSRC NDA I.N.D.I.A OTH
ABP News- C voter 0-4 21-25 0 0
India News D-Dynamics 7 18 0 0
INDIA TV-CNX 3-5 19-23 0 0
JAN KI BAAT 8-13 10-14 0 0
Peoples pulse 3-5 17-21 0 0
India Today-Axis My India -

केरल में किसे कितनी सीटें?

एग्जिट पोल में केरल से भी एनडीए के लिए अच्छी खबर है। केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं। यहां इंडिया टुडे-Axis My India के अनुसार केरल में भाजपा या उसके सहयोगी दलों का खाता खुल सकता है। एनडीए को 2-3 सीटें आने का अनुमान जताया गया है। वहीं यूडीएफ को 17-18 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में केरल में बीजेपी को तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

  NDA UDF LDF OTH
ABP News- C voter 0-1 17-19 0 0
India News D-Dynamics 2 14 4 0
INDIA TV-CNX 3 15 2 0
टाइम्स नाउ-ETG 1 14-15 4 0
News 18 1-3 15-18 2-5 0
India Today-Axis My India 2-3 17-18

कर्नाटक में भी भाजपा के लिए बल्ले-बल्ले

कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। इस राज्य में टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 20 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 23-25 ​​सीटें और कांग्रेस को 3-5 सीटें दी हैं। इसके अलावा इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 19-25 और कांग्रेस को 4-8 सीटें दी हैं।

कर्नाटक में 'जन की बात' के अनुसार एनडीए 21-23 और कांग्रेस 7-5 सीटें जीतेगी। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क ने एनडीए के लिए 22 और कांग्रेस के लिए 6 सीटों की भविष्यवाणी की है। एबीपी न्यूज-सी वोटर ने एनडीए को 23-25 ​​और कांग्रेस को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया न्यूज-डी-डायनामिक्स ने एनडीए को 23 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article