दिल्ली सीएम पद के लिए कटेगा प्रवेश वर्मा का पत्ता? आशीष सूद और रेखा गुप्ता रेस में आगे

दिल्ली का सीएम नवनिर्वीचित विधायकों में से तो चुना जाएगा पर उसमें प्रवेश वर्मा का नाम आगे नहीं है। साथ ही सीएम पद के लिए संभावितों के नाम में आशीष सूद, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। 

एडिट
BJP Delhi Leaders

BJP Delhi Leaders Photograph: (Agency)

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में संभावित मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लेकर कई नामों की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि रविवार तक नए मुख्यमंत्री का चुनाव हो जाए और अगले सप्ताह शपथ ग्रहण हो सकता है। इसके साथ ही खबर है कि दिल्ली में सीएम समेत अधिकतम 9 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक की रिपोर्ट्स में दिल्ली सीएम पद के तौर पर प्रवेश वर्मा के नाम की खूब चर्चा थी।

अभी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्टके मुताबिक, दिल्ली का सीएम नवनिर्वीचित विधायकों में से तो चुना जाएगा पर उसमें प्रवेश वर्मा का नाम आगे नहीं है। साथ ही सीएम पद के लिए संभावितों के नाम में आशीष सूद, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय और शिखा रॉय के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। 

बता दें कि शनिवार से अब तक, आरएसएस और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी?

दिल्ली में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत अधिकतम 9 लोगों को जिम्मेदारी सकती है। बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर कई चेहरों को लेकर चर्चा तेज है। कैबिनेट के जरिए पूर्वांचली, महिला, जाट, दलित आदि को साधने की कोशिश की जा सकती है।

बीजेपी के टिकट पर तीन दिग्गज सिख नेता भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इनमें किसी एक को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। राजौरी गार्डन से जीत हासिल करने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली भी रेस में आगे बताए जा रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को जंगपुरा जैसी सीट से हराने वाले तरविंदर सिंह मारवाह को भी दांव लग सकता है। इन तीन में से एक सिख नेता का मंत्री बनना लगभग तय बताया जा रहा है।

इन नेताओं को कुर्सी मिलने की संभावना 

दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम सात मंत्री बन सकते हैं। प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट समेत कुछ नेताओं को कुर्सी मिलने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है। इन्हें मुख्यमंत्री नहीं तो मंत्री पद मिलना लगभग तय माना जा रहा है। जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया है। ‘आप’ सरकार में मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत की भी दावेदारी मजबूत है, जिन्होंने चुनाव के बीच केजरीवाल को बड़ा झटका दिया और इस बार भाजपा के टिकट पर बिजवासन से जीते हैं। भाजपा ने इस बार जाट बहुल 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

महिला और दलित चेहरे पर दांव

इसके अलावा कैबिनेट में एक महिला और एक दलित चेहरे का शामिल होना भी तय है। सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा राय और शालीमार बाग से जीत हासिल करने वाली रेखा गुप्ता प्रमुख हैं। बीजेपी को 48 सीटों पर मिली जीत में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। बीजेपी ने इस बार करीब 17 ऐसी सीटों पर जीत हासिल की है, जिन पर पूर्वांचलियों की अच्छी आबादी है। ऐसे में चर्चा तो यह भी कि किसी पूर्वांचली को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नहीं भी बना तो डिप्टी सीएम या मंत्री पद मिलना तय है। पूर्वांचली चेहरे के तौर पर अभय वर्मा का नाम सबसे आगे है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article